शाजापुर बोहरा समाज द्वारा रविवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के मीरकला बाजार से जुलूस निकाला गया। जो शहर के मीरकला बाजार, नई सड़क, नाग नागिनी रोड, सोमवारिया बाजार होकर वापस मीरकला बाजार स्थित बोहरा समाज की मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस जुलूस में बड़ी संख्या में बोहरा समाज के लोग शामिल रहे। जुलूस में बोहरा समाज का बैंड शामिल रहा। जिसमें समाज के ही युवकों द्वारा बेंड की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जो जुलूस में आकर्षण का केंद्र रही। इस जुलूस का शहर में जगह-जगह विभिन्न समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। जिससे जुलूस के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव की तस्वीर भी सामने आई।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इन दिनों दोनों प्रमुख समुदाय के त्यौहार आयोजित हो रहे हैं। जिसे लेकर पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को बोहरा समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी पर निकाले गए जुलूस के दौरान भी पुलिस सक्रिय रही और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ अधिकारी भी आयोजन को लेकर जानकारी लेते रहे।