फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: मोटरसाइकिल से मनचलों ने किया नाबालिग का पीछा, वायरल वीडियो से पहचान कर पुलिस ने पकड़ा

Sun, 14 Dec 2025 02:59 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

जिले के शुजालपुर में मनचलों द्वारा एक नाबालिग बालिका का मोटरसाइकिल से पीछा करने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना 30 नवंबर का है, जो अब सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मनचले नाबालिग का मोटरसाइकिल से पीछा कर रहे हैं और वह उनसे बचने के लिए इधर-उधर दौड़ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मनचलों की पहचान की और उन्हें पकड़ा। पुलिस का कहना है कि मामले में बालिका के परिजन ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। जैसे ही एफआईआर दर्ज होगी कानूनी कार्रवाई मनचलों के खिलाफ की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह मनचले भी नाबालिग हैं।

बहरहाल मनचलों की हरकत से महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों में चर्चा है कि आखिर मनचलों में पुलिस का कोई खौफ क्यों नहीं है। उनके हौंसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि वह खुलेआम मुख्य मार्ग पर नाबालिग का मोटरसाइकिल से पीछा कर उसे डराने और छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें- कल का 'ब्लैक स्पॉट' कैसे बन गया 'रेड कारपेट'? देशभर में भोपाल-जबलपुर हाईवे की चर्चा, क्या है खास

दरअसल शाजापुर जिला अति संवेदनशील जिलों की श्रेणी में है। ऐसे में यहां कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को हर समय अलर्ट रहने की जरूरत है। किंतु शहर के मुख्य मार्ग पर मनचलों द्वारा नाबालिग का मोटरसाइकिल से पीछा करने के मामले में पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए है। मनचलों द्वारा नाबालिग बालिका का मोटरसाइकिल से पीछा करने को लेकर आमजन और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के कार्यकर्ता और यूथ कांग्रेस के सचिव चिराग परमार ने भी एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया। मंडी थाना पुलिस अपराधियों की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें