फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: भाजपा जिला अध्यक्ष पूरी तरह स्वस्थ्य, इंदौर में किया गया था भर्ती, स्थिति सामान्य

Sat, 22 Feb 2025 01:38 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाल, शाजापुर

शाजापुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष की तबीयत  फिलहाल ठीक है। उनको सीने में दर्द की शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति अभी स्थिर है। 
देर रात वीडियो जारी करके बीजेपी जिला अध्यक्ष ने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने के लिए कहा है। इंदौर नहीं आने की अपील भी की है। दरअसल  उनका कहना है कि सीने में हलकी सी तकलीफ हुई थी। इसके बाद उनको शाजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकों मक्सी स्थित निवास पर सीने में शिकायत हुई थी। इसके बाद उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां पर डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। 

जिला अध्यक्ष को हार्ट अटैक आने की खबर लगने पर एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान के साथ हुई शाजापुर कोतवाली थाना की पुलिस टीम और भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं जिला अस्पताल का स्टाफ भी अलर्ट हो गया था। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल शाजापुर के मेडिकल विशेषज्ञ डाक्टर आलोक सक्सेना ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष डा. पांडे को हृदय संबंधी समस्या हुई थी। जिस पर उनका उपचार किया गया है। इस दौरान विधायक अरुण भीमावद सहित भाजपा के कई पदाधिकारी जिला अस्पताल शाजापुर में मौजूद रहे।
फिलहाल रवि पांडे का इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें