फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: धान गहाई के दौरान ट्रैक्टर के इंजन से उठी चिंगारी, खलिहान में रखी धान सहित थ्रेसर को जला कर किया राख

Wed, 20 Nov 2024 10:26 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

धान गहाई के दौरान ट्रैक्टर के इंजन से उठी चिंगारी ने खलिहान में रखी 250 बोरी से अधिक धान सहित ट्रैक्टर एवं थ्रेसर को जला र राख कर दिया है। घटना जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में घटी है। चंद मिनट में ही आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने अपने आगोश में ट्रैक्टर धान एवं थ्रेसर को ले लिया और सब कुछ जलकर राख हो गया, जिससे किसान का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें यह साफ दिख रहा है कि आग कितने विकराल रूप में थी।

बताया गया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के मलौटी गांव में धान की गहाई के लिए किसान रामचंद्र सिंह कवर ने गांव के एक ट्रैक्टर को किराए पर बुलवाया था, जिसमें थ्रेसर लगा हुआ था, जो धान की गहाई कर रहा था। अचानक इंजन गर्म हुआ और इंजन से उठी चिंगारी से आग लग गई। किसान ने बताया की खलिहान में 250 बोरी से अधिक धान रखी हुई थी, आग लगने से पहले तो धान जली और ट्रैक्टर में लगी आग से थ्रेसर और इंजन जलकर राख हो गया, जिससे किसान का काफी नुकसान हुआ है।

घटना के दौरान वहां पर काफी लोग मौजूद थे, लेकिन आग ने इतनी जल्दी अपने आगोश में सब कुछ ले लिया कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया। किसान रामचंद्र सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामले पर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह से ट्रैक्टर इंजन थ्रेसर एवं धान जलकर नष्ट हो गई है। लोगों ने दमकल कर्मियों को मामले की जानकारी दी थी, जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा जब तक आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें