फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, बेकाबू होकर पलटा पिकअप वाहन, दबने से किशोर की मौत

Fri, 03 Oct 2025 10:34 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें एक 16 साल के किशोर की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई है। घटना में पांच से अधिक लोगों को मामूली चोट पहुंची हैं। पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे और यह सिंहपुर के बोडरी गांव से अमरकंटक प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह तकरीबन पांच बजे धनपुरी थाना क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिससे किशोर की मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि धनपुरी के मुड़कटिया नाला के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से 16 वर्षीय किशोर मुकेश कोल की मौके पर मौत हो गई। घटना में पांच से अधिक लोगों को मामूली चोट पहुंची है। वाहन में 20 से अधिक लोग सवार होकर अमरकंटक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भी चौंक गए, गोबर से बनेंगे लाखों दीये, चीनी प्रोडक्ट्स को टक्कर देगी यह मशीन

वाहन में सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वह बोडरी गांव से अमरकंटक जा रहे थे। तभी धनपुरी के मुड़कटिया नाला के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। उसके नीचे दबने से मुकेश की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन में सवार लोगों ने वाहन के नीचे दबे किशोर को निकालने के लिए पलटे पिकअप को स्वयं से खड़ा किया, लेकिन मुकेश की सांसें तब तक थम गई थीं। घटना की जानकारी धनपुरी पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए धनपुरी अस्पताल पहुंचाया।

गुरुवार शाम गोहपारू थाना क्षेत्र में भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा हुआ है। जहां नदी में आई अचानक बाढ़ से प्रतिमा विसर्जन कर रहे दो लोग नदी के तेज बहाव में बह गए है। जिनकी तलाश के लिए शुक्रवार सुबह से एसडीआरएफ ने पुलिस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। लापता लोगों का अभी कोई पता नहीं चल सका है। धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंदरो ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहा पिकअप वाहन पलटने से एक किशोर की मौत हुई है। कुछ घायल भी हुए है। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें