फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवनी: कबाड़ दुकान पर बिजली विभाग का छापा, लाखों रुपये के चोरी के तार जब्त; दो थानों की पुलिस मौके पर

Mon, 26 Oct 2026 04:11 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सरकारी संपत्ति को चोरी करने का मामला सामने आया है। यहां पहले भी बिजली के पोल चोरी होने का मामला सामने आ चुका है। जिला मुख्यालय के एक कबाड़ व्यापारी के ठिकाने पर बिजली विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। शहर के चर्चित कबाड़ा व्यापारी 'साहू कबाड़ा' के गोदाम पर अचानक दी गई। इसमें भारी मात्रा में चोरी के सरकारी बिजली के तार बरामद किए गए हैं। विभाग की इस औचक कार्रवाई के बाद कबाड़ बाजार में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम एमपीईबी (MPEB) टाउन सिवनी के अधिकारी संदीप धोढे को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर उन्होंने टीम के साथ साहू कबाड़ा के प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम के भीतर बड़ी मात्रा में एल्युमीनियम और तांबे के सरकारी बिजली के तार रखे दिखाई दिए, जिनका कोई वैध दस्तावेज या रिकॉर्ड व्यापारी के पास नहीं था। प्रथमदृष्टया इन तारों के चोरी का होने की आशंका के चलते अधिकारी ने तत्काल मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- दमोह में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत: सर्दी-जुकाम का इंजेक्शन लगवाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

सरकारी संपत्ति की चोरी का संवेदनशील मामला होने के कारण सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डुंडासिवनी पुलिस की संयुक्त टीमें दलबल के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने फौरन पूरे परिसर को घेरे में ले लिया और जब्ती की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, मौके से लगभग तीन से चार क्विंटल (300 से 400 किलोग्राम) बिजली के तार जब्त किए गए हैं। इन जब्त किए गए तारों की अनुमानित कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद दो थानों की पुलिस बिजली विभाग के अधिकारी के साथ पहुंची, जहां उन्होंने कबाड़ की दुकान से सामान बरामद किया। इस पूरे मामले में आरोपी के ऊपर अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें