फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: गांव में कई दिनों तक छाया रहा तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने पिंजरे में बकरा बांधकर पकड़ा

Fri, 21 Feb 2025 10:12 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

आष्टा ब्लॉक के बड़लिया लसूडिया पार में वन विभाग ने गुरुवार रात एक तेंदुए को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तेंदुए की गतिविधियों की सूचना दी थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। लोग खेतों पर जाने से डर रहे थे। शिकायतों के बाद वन विभाग ने 18 जनवरी को पिंजरा लगाया, जिसमें बकरा बांधा गया था। गुरुवार रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को देखने के लिए मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से आष्टा-देवास के खिवनी अभ्यारण के जंगल में छोड़ दिया। रेंजर राजेश चौहान ने पुष्टि की कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से सिंगारचोरी के जंगल में छोड़ा गया है। ग्रामीणों में अब भयमुक्त वातावरण है और वे अपनी खेती-बाड़ी के कार्यों में वापस लौट रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें