फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर, एक की मौत और दो गंभीर घायल

Mon, 27 Jan 2025 06:47 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

मध्य प्रदेश के सतना जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है। इससे बस में सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई। 10 अन्य श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पूरा मामला एमपी के सतना जिले के मझगवां का है। सुबह 9 बजे सड़क किनारे खड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस को एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में एक बुजुर्ग श्रद्धालु नथुनी जाधव पिता सीता जाधव (50 वर्ष) निवासी श्रीनगर बेतिया की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए। दो गंभीर हालत वाले लोगों को उपचार के लिए रेफर किया गया है। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगंवा में जारी है।

बिहार से प्रयाग जा रही थी बस
श्रद्धालुओं से भरी बस क्रमांक (बीआर 06 पीई 3328) बेतिया (बिहार) से प्रयागराज जा रही थी। श्रद्धालुओं से भरी यह बस सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे के हजारा पुल के पास खड़ी थी। तभी सतना की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ( यूपी 96 टी 1092) ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बस में बैठे एक बुजुर्ग ने मौके पर दम तोड़ दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में पहुंचाया।

ट्रक से कूदकर मौके से भागा ड्राइवर
घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें