फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: वार्डन का बेटा रखता है बुरी नजर, हॉस्टल की छात्राओं ने कलेक्टर से की शिकायत

Thu, 09 Jan 2025 10:04 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

खुरई के छात्रावास की छात्राओं ने कलेक्टर से शिकायत की है कि उनके छात्रावास की वार्डन सभी छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। साथ ही उनका बेटा भी छात्राओं के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन
बालिका विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिला अंतर्गत खुरई शहर के एक सरकारी छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने छात्रावास वार्डन के बेटे पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर संदीप जीआर से शिकायत की है। सागर कलेक्टर खुरई तहसील क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे हुए थे। छात्राओं ने मौके पर पहुंचकर इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


खुरई के छात्रावास की छात्राओं ने कलेक्टर से शिकायत की है कि उनके छात्रावास की वार्डन सभी छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। साथ ही उनका बेटा भी छात्राओं के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है, जो पूरे दिन छात्रावास में ही बैठा रहता है। छात्राओं ने कलेक्टर के लिए बताया कि वार्डन का बेटा उन्हें गलत तरीके से छूता है। इतना ही नहीं वार्डन छात्राओं को किसी से मिलने भी नहीं देती है। जब छात्राओं के परिजन खाने-पीने, रहने के बारे में कोई जानकारी लेते हैं तो वार्डन इसकी जानकारी भी नहीं देती हैं।

इसके अलावा साफ-सफाई से लेकर अन्य काम भी वार्डन छात्राओं से कराती हैं। शिकायत के बाद कलेक्टर के आदेश पर खुरई एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, बीआरसी, जनशिक्षक सहित अन्य अधिकारी छात्रावास जांच करने के लिए पहुंचे और छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से जानकारी ली। वहीं, इस पूरे मामले में कलेक्टर ने कहा कि जो शिकायत की गई है, उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें