फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नाबालिग कॉलेज छात्र पर दो युवकों ने रेडियम कटर से किया हमला, छात्र हुआ घायल

Fri, 08 Nov 2024 10:03 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले के देवरीकलां कस्बे में स्थित शासकीय नेहरू कॉलेज के एक नाबालिग छात्र पर दो युवकों ने कटर से हमला कर घायल कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह वारदात देवरी पुलिस थाने से महज 100 कदम की दूरी पर हुई है। बीए द्वितीय वर्ष का नाबालिग छात्र कॉलेज में पढ़ाई करने अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। कॉलेज के गेट के सामने दो युवक हमले के लिए पहले से ही तैयार बैठे थे, जिन्होंने अचानक उस पर हमला कर दिया। पीड़ित छात्र ने बताया कि वह देवरी थाना अंतर्गत बाजार वार्ड का निवासी है और नेहरू कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। तीन दिन पहले उसकी अंश पटेल से बहस हुई थी। आज दोपहर में वह अपने दोस्त सत्यम चौरसिया के साथ मोटरसाइकिल से कॉलेज जा रहा था, जिसे सत्यम चला रहा था। जैसे ही वे कॉलेज के सामने जग्गी मेडिकल के पास स्पीड ब्रेकर पर पहुंचे, उसी समय अंश पटेल और छुट्टू चौबे ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब छात्र ने गाली देने से मना किया, तो अंश पटेल ने बेल्ट से उस पर वार किया, जिससे वह मोटरसाइकिल से गिर गया। इसके बाद झूमाझटकी के दौरान अंश पटेल ने कटर निकालकर छात्र पर वार किया, जिससे उसके पेट और पीठ में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल छात्र को देवरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं, देवरी पुलिस ने दोनों आरोपियों अंश पटेल और छुट्टू चौबे पर मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें