फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: भूपेंद्र सिंह के बयान से फिर गरमाई बुंदेलखंड की सियासत, बोले- अगर चुनाव लड़ने का मन हुआ तो ऐलान करूंगा

Sun, 10 Nov 2024 12:21 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह का एक और बयान आज सागर में चर्चा का विषय बन गया है। मिलन समारोह में मंच से लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पारिवारिक कार्यक्रम है, इसको लेकर कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

चुनाव को लेकर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मैं कोई काम चोरी छिपे नहीं करता, अगर सागर से चुनाव लड़ना होगा तो खुलेआम इसका ऐलान करूंगा। मंच को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री ने कई लोगों पर निशाना साधते हुए तंज कसे। पुराने चुनाव में खुरई में भाजपाइयों की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि कुछ सालों पहले खुरई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का इतना अत्याचार था कि बीजेपी का कार्यकर्ता पार्षद और सरपंच का फार्म तक नहीं भर सकता था, लेकिन पार्टी ने उन्हें आदेश दिया तो उन्होंने खुरई से चुनाव लड़ा और कार्यकर्ताओं की दम पर विजय हासिल की।

खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे का नाम लिए बिना ही भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ऐसे लोगों को स्वीकार करें या ना करें मैं कभी स्वीकार नहीं कर सकता। बता दें कुछ ही दिनों पहले पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें