फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: खाद की मारामारी को लेकर पूर्व विधायक किसानों के साथ धरने पर बैठे, खाद का स्टॉक हुआ खत्म

Mon, 28 Oct 2024 08:07 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

जिले में जगह-जगह डीएपी खाद के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। घंटों तक लाइनों में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश पनप रहा है। सोमवार को
जिले के बंडा विकासखंड में किसानों ने मंडी प्रांगण में अनशन शुरू कर दिया। किसानों के इस प्रदर्शन में बंडा के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता तरवर सिंह लोधी शामिल हो गए।

किसानों का कहना है कि वह लोग खाद के लिए रात में 2:00 बजे से आकर लाइन में बैठ जाते है, फिर भी उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रहा। उन्हें यह कहकर भगा दिया जाता है कि स्टॉक नहीं है। किसानों के अनशन की खबर मिलते ही बंडा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक तरबर सिंह मंडी प्रांगण पहुंचे और किसानों की समस्याएं जानी। किसानों ने आप बीती सुनाई तो तरबर सिंह किसानों के साथ मंडी प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए।

सूचना मिलते ही मौके पर बंडा तहसीलदार पहुंचे और किसानों की समस्याएं जानी। किसानों ने बताया कि रात 2:00 बजे से वह आकर लाइन में बैठ जाते हैं। दिन में कड़ी धूप में बैठे रहते हैं। पर्ची दे दी जाती है, फिर भी खाद नहीं मिलती। तहसीलदार से कहा कि वह किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराएं और खाद की कालाबाजारी ना होने दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें