फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: रीवा निवासी RPF के प्रधान आरक्षक की रायगढ़ में गोली मारकर हत्या, सहकर्मी पर हत्या का आरोप

Thu, 04 Dec 2025 10:44 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा के रहने वाले RPF के प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा की रायगढ़ में ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप उनके ही सहकर्मी प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर पर है, जिसने कथित तौर पर उन्हें चार गोलियां मारीं। घटना 2 और 3 दिसंबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीके मिश्रा रात में करीब 10 बजे ड्यूटी के बाद मिनट के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठे थे। उसी दौरान सहकर्मी कुमार सिंह लदेर वहां पहुंचा। मालखाने की चाबी उसके पास थी, जिससे उसने मालखाने की पिस्टल निकाली। एक अन्य कर्मचारी के जाने के बाद आरोपी ने दरवाजा खिसकाकर मिश्रा पर चार गोली चला दी। गोली उनके सिर और कान के पास लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- इस दिन से बंद हो जाएगी महाकाल मंदिर में भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग, जानिए अब कैसे मिलेगी एंट्री

मृतक के छोटे भाई रामकिशोर मिश्रा के अनुसार, पीके मिश्रा पिछले पांच साल से रायगढ़ में पदस्थ थे। दोनों सहकर्मी आपस में पहले अच्छे दोस्त थे, पर बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद यह घटना हुई।

शव को पोस्टमार्टम के बाद रायगढ़ से रीवा लाया गया, जहां परिजनों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पीके मिश्रा का दाह संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। पुलिस आरोपी प्रधान आरक्षक को हिरासत में लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।   साथी जवान ने अपने दूसरे साथी पुलिसकर्मी को मारी गोली   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें