फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: कार से 1320 शीशियां नशीली कफ सिरप बरामद, प्रयागराज से सप्लाई करने आ रहे थे आरोपी; पुलिस ने दबोचा

Tue, 21 Oct 2025 08:11 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा जिले की सोहागी थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 1320 शीशियां नशीली कफ सिरप बरामद की हैं, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोहागी पहाड़ स्थित एनएच-30 प्रयागराज हाईवे पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका।

तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी यह नशीली कफ सिरप प्रयागराज से रीवा के रतहरा क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था।

ये भी पढ़ें- Sidhi News: मलखम गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी हमला, महिला पर घात लगाकर किया वार, सिर में लगी गंभीर चोट थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बुलबुल रैदास ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह प्रयागराज के गौहनिया से रतहरा डिलीवरी देने जा रहा था, जहां दूसरी पार्टी को यह माल सौंपना था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी एक-दो बार रीवा में ऐसी खेप पहुंचा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि नशीली कफ सिरप की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें