रीवा जिले की टॉपर रही एक नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता को 8 दिन तक बेहोशी की हालत में बंधक बनाकर रखा गया। संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया है। बदमाश बीती रात पीड़िता को घर से 500 मीटर दूर अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसे गंभीर हालत में गांधी मेमोरियल अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश को शुभ मुहूर्त में बंधी 196 वर्गफीट की राखी
परिजनों का आरोप है कि 8 दिन पहले कोचिंग जाते समय आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेटी का अपहरण कर लिया था। परिजनों ने सेमरिया थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथी आरोपी फरार हैं। मामले में गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: राखी से पहले बुझ गया चार घरों का चिराग, बेबस नदी में डूबे तीन युवकों के शव बरामद; एक लापता