फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: रायसेन में खौफनाक वारदात! मिट्टी के नीचे दबा मिला लापता युवक का शव; देखें वीडियो

Wed, 15 Jul 2026 11:34 AM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां छह दिन से लापता युवक का शव परासिया नदी में मिट्टी के नीचे दफन मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, गैरतगंज तहसील के ग्राम परासिया के पास एक चरवाहे ने नदी में मिट्टी के नीचे मानव अंग दिखाई देने पर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद मिट्टी में दफन शव को बाहर निकाला गया। घटनास्थल से बरामद चप्पल और मोबाइल के आधार पर शव की पहचान छह दिन से लापता विजय जैन के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गैरतगंज भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

ये भी पढ़ें- खजुराहो एयरपोर्ट की बड़ी उड़ान: देश के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का मिला खिताब; इस सर्वे में भोपाल तीसरे स्थान पर

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को नदी में मिट्टी के नीचे दफनाने के पीछे क्या कारण था, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें