फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: पन्ना में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, ऑटो जलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने निकाला जुलूस

Mon, 09 Feb 2026 07:33 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

पन्ना शहर में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में खड़ी ऑटो में आग लगाकर इलाके में भय का माहौल बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

लोगों में दहशत फैलाने के लिए लगाई थी ऑटो में आग
यह मामला पन्ना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेनीसागर मोहल्ले का है। जहां दो दिन पहले देर रात मोहल्ले में खड़ी एक ऑटो में अज्ञात लोगों ने जानबूझकर आग लगा दी थी। देखते ही देखते ऑटो धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करके आरोपियों को पकड़ा
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समीर और सोहेल के रूप में हुई है। जबकि सलीम और अन्य आरोपी फरार हैं, पूछताछ में आरोपियों ने ऑटो में आग लगाने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जानबूझकर यह कृत्य किया था, ताकि इलाके में दहशत फैलाई जा सके।

पढ़ें: खंडवा के आदिवासी गांव में धर्मांतरण का आरोप, दो पक्षों में विवाद के बाद तीन पर केस दर्ज

जुलूस निकालकर दिया पुलिस ने अपराधियों को संदेश
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का बेनीसागर सहित आसपास के क्षेत्रों में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों को इलाके की गलियों से घुमाया गया, ताकि आम जनता के बीच यह संदेश जाए कि अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी किसी तरह की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

गुंडा प्रवृत्ति के हैं यह लोग
पुलिस ने बताया कि यह जो चार आरोपी हैं यह गुंडा प्रवृत्ति के हैं और उनके पूर्व में भी कोतवाली पन्ना में आपराधिक गुंडा लिस्ट में नाम है इनमें से दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है दो आरोपी अभी फरार हैं पुलिस का कहना है कि ऐसे आरोपियों को चिन्हित करके कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें