फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar Temple: नए साल पर बाबा महाकाल मंदिर में खूब हुई कमाई, मंदिर समिति क्या बोला?

नववर्ष के अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक का समय सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला रहा। इस अवधि में करीब 30 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी को ही लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इतनी विशाल संख्या में आए भक्तों को व्यवस्थित और सुरक्षित दर्शन कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी, जिसे सफलतापूर्वक निभाया गया। पूरे 10 दिनों तक प्रशासन ने लगातार निगरानी रखी और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कीं। कलेक्टर ने कहा कि यह संतोष की बात है कि पूरे आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी गंभीर शिकायत की सूचना नहीं मिली और पूरा आयोजन पूरी तरह इंसीडेंट फ्री रहा। साथ ही श्रद्धालुओं की भारी आमद से मंदिर की आय में भी करोड़ों रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें