फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram News: स्टेट हाईवे पर खड़े ट्रक में अचानक लगी आग, टायर के धमाकों से दहशत; ड्राइवर-कंडक्टर सुरक्षित

Sat, 21 Feb 2026 10:45 AM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

जिले के सेमरी हरचंद में स्टेट हाईवे-22 पर शुक्रवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृषि उपज मंडी के सामने खड़े एक सीमेंट से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा और एक-एक कर टायर फटने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि ड्राइवर और कंडक्टर समय रहते ट्रक से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आखिर आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

दरअसल घटना नर्मदापुरम जिले के सेमरी हरचंद स्थित स्टेट हाईवे-22 की है। यहां कृषि उपज मंडी के ठीक सामने एक ट्रक खड़ा था, जिसमें सीमेंट की बोरियां भरी हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक ट्रक के अगले हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक लपटों में घिर गया।

ये भी पढ़ें: Bhopal News: चलती कार पर करतब करने वाला युवक गिरफ्तार; पुलिस की चेतावनी- सड़कों पर स्टंट करने वाले जेल जाएंगे

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि शुरुआती देरी के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रक के टायर एक-एक कर फटते रहे, जिससे तेज धमाकों की आवाज गूंजती रही। धमाकों से आसपास के लोग घबरा गए और बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही सेमरी हरचंद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया गया, ताकि कोई अन्य दुर्घटना न हो। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रक मैहर से सीमेंट लेकर आया था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें