फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather News: मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं से और बढ़ेगी ठंड, दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड का अनुमान

Video Updated Mon, 01 Dec 2025 10:21 AM IST

मध्य प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कई जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा और ठिठुरन के चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी 7 डिग्री के साथ ठंड से जमा रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा, जहां पारा 6.5 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से तेज ठंडी हवाएं आने के कारण आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है। कई जिलों में शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है। दिसंबर में कई शहरों में पारा 5 डिग्री के नीचे जाने का अनुमान है, वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में इसका सबसे ज्यादा असर रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें