मध्य प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी पहले ही 3 केंद्रीय मंत्री, 4 सांसद समेत एक राष्ट्रीय महासचिव को मैदान में प्रत्याशी बनाकर उतार चुकी है। इस बीच, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होने लगी कि क्या पार्टी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देगी।