फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: बस में महिला से अश्लील हरकत, असिस्टेंट प्रोफेसर पर केस दर्ज; वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत

Tue, 24 Mar 2026 04:37 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

मैहर जिले में सार्वजनिक परिवहन में महिला सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सतना से रामनगर जा रही एक बस में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में अमरपाटन स्थित शासकीय पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता की सूझबूझ और साहस से जुटाया गया वीडियो इस पूरे मामले में अहम साक्ष्य बन गया है।

सफर के दौरान हुई शर्मनाक घटना
पुलिस के अनुसार, पीड़िता सतना से बस में सवार हुई थी और रामनगर की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान भटनवारा के पास बगल की सीट खाली हुई, जिस पर आरोपी आकर बैठ गया। आरोप है कि पहले उसने महिला से जबरन बातचीत करने की कोशिश की और फिर धीरे-धीरे अश्लील हरकतें करने लगा। स्थिति असहज होने पर भी महिला ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई और चुपके से अपने मोबाइल फोन में आरोपी की हरकतों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

महिला ने दिखाई हिम्मत, जुटाया पुख्ता सबूत
घटना के दौरान पीड़िता ने न केवल विरोध किया, बल्कि आरोपी की करतूतों का वीडियो बनाकर मजबूत सबूत भी तैयार किया। यही वीडियो अब पुलिस जांच में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। यह कदम न सिर्फ मामले को साबित करने में मददगार बना, बल्कि यह भी दिखाता है कि जागरूकता और साहस से ऐसे अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई संभव है।

ये भी पढ़ें-  लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में शूटर गिरफ्तार, बिल्डर से मांगे थे 15 करोड़

अमरपाटन पहुंचते ही थाने में दी शिकायत
बस के अमरपाटन पहुंचते ही पीड़िता सीधे थाने गई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाया। जब महिला नहीं मानी तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

आरोपी का पुराना विवादित रिकॉर्ड
जानकारी के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी विवादों से नाता रहा है। इससे पहले कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के साथ मारपीट का मामला भी सामने आ चुका है, जिसकी शिकायत अमरपाटन थाने में दर्ज हुई थी। इस घटना के बाद उच्च शिक्षा विभाग तक भी जानकारी भेजी गई थी, जिससे आरोपी की कार्यशैली पर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं।

BNS की धाराओं में मामला दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास तेज
अमरपाटन थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें