नर्मदा पाइपलाइन से अब तक वंचित घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों का सब्र आखिरकार टूट गया है। करनी सेना के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने तहसील कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 3 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान किसान तख्तियां लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम राजाराम करजरे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।