मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक शख्स ने उन्हें फोन कर कहा कि 'मैं इकबाल कासकर का आदमी बोल रहा हूं। तुम्हारी हत्या होने वाली है, इसलिए फोन पर बता दिया।' वहीं, इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।