फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News : कब्रिस्तान में दो कब्रों के साथ छेड़छाड़, संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी में कैद; पुलिस तलाश में जुट

Tue, 23 Sep 2025 09:45 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा से बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोमवार को मुस्लिम समाज के बड़े कब्रिस्तान में दो कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई। सुबह जब परिजन कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे, तो उन्हें दो कब्रें खुली दिखाई दीं। इनमें से एक कब्र दो दिन पहले ही दफनाई गई महिला की थी, तो वहीं दूसरी कब्र एक पुरुष की थी। इधर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक संदिग्ध व्यक्ति रात के समय पूरी नग्न हालत में कब्रिस्तान में घूमता दिखाई दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजन के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन, शहर काजी सैय्यद निसार अली और कोतवाली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद परिजन की मौजूदगी में महिला की कब्र को दोबारा से ढाँप दिया गया। इस दौरान जब कब्रिस्तान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक संदिग्ध व्यक्ति रात के समय कब्रों के पास घूमता हुआ पूरी तरह निर्वस्त्र हालत में दिखाई दिया। वही व्यक्ति एक सीसीटीवी कैमरे पर कफन का कपड़ा ढाँककर अपने जुर्म को छुपाने की कोशिश भी करता दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने डीवीआर ज़ब्त कर जांच शुरू की। ये भी पढ़ें- MP News : इंदौर ट्रक हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, नौ पुलिसकर्मी निलंबित; प्रशासन की लापरवाही पर अदालत नाराज

बता दें कि बीते चार माह पूर्व भी इसी बड़े कब्रिस्तान क्षेत्र में अमावस्या के समय तीन महिलाओं की कब्र इसी तरह से खुली होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद आक्रोशित मुस्लिम समाज ने कब्रिस्तान में कैमरे लगवाए थे। वहीं, एक बार फिर से अमावस्या के दिन ही इस तरह की घटना सामने आना तांत्रिक और आघोरी क्रिया के चलते ही इस वारदात को अंजाम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल मामला पुलिस की जांच में है और शहर काजी ने इस पर आपत्ति जताते हुए दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। खंडवा एसपी मनोज कुमार रॉय ने बताया कि दो कब्रों पर रखे पत्थर हटाए जाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है, जो तंत्र-मंत्र क्रिया करने के चलते ऐसा करता प्रतीत हो रहा है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज में दिख रहे आरोपी की तलाश की जा रही है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही असल बात का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें- MP मंत्रि परिषद बैठक: पर्यटक स्थलों को जोड़ने शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें