फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: आवारा कुत्ते ने गांव में मचाया आतंक, 9 लोगों को घायल किया, महिलाओं और बच्ची पर भी किया हमला

Tue, 11 Nov 2025 09:26 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने एक साथ कई लोगों को अपना शिकार बना लिया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम मालगांव में हुई है, जहां एक आवारा कुत्ते ने एक-एक कर कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। डॉग बाइट के शिकार हुए 9 लोगों को खंडवा के मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि इन घायलों में महिलाओं के साथ ही एक छोटी बच्ची भी शामिल है ।

ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना: नाम बदलेगा! अब कहलाएगी ‘देवी सुभद्रा योजना’,जल्द होगी घोषणा

डॉग बाइट का शिकार हुई एक महिला शर्मिला बाई ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ मजदूरी के लिए जा रही थी। इसी बीच अचानक से एक आवारा कुत्ता उनकी बेटी की ओर लपका। जब उन्होंने बेटी को बचाने की कोशिश की तो उस कुत्ते ने उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने उन दोनों मां-बेटी को बचाया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया ।

खंडवा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि नौ लोगों को डॉग बाइट का शिकार होने पर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को प्राथमिक इलाज देकर छुट्टी कर दी गई है लेकिन इन सभी को एंटी रेबीज की पूरी डोज लगाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें