फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: बिजली चोरी कर इलेक्ट्रिक हीटर से बना रहे थे दारू, जमीन में गड्ढे कर छिपाई शराब जब्त

Fri, 07 Mar 2025 09:55 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के भीकनगांव में आबकारी हमले के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध शराब पकड़ी गई है। यहां के वृत खरगोन एवं भीकनगांव द्वारा सामूहिक रूप से अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। इसमें ग्राम ललनी, हांडी कुंडी, कांजर तथा नागझिरी में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 06 मामले भी दर्ज किये गए। इसके साथ ही दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है।

बता दें कि इस कार्रवाई में जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 3,86,500 रुपये है। यहां शराब माफियाओं द्वारा जंगलों में गड्डे खोदकर उसमें प्लास्टिक की पन्नी बिछाकर लहान तैयार किया जा रहा था। यही नहीं, यहां इलेक्ट्रिक हीटरों द्वारा भट्ठियां भी चलाई जा रही थीं। इधर, आबकारी अमले के अनुसार होली के त्योहार पर भगोरिया हाट के मद्देनजर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।

110 लीटर हाथ भट्टी और 3700 किलो महुआ लहान जब्त
इधर, इस पूरी कार्रवाई को लेकर आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्कर ने बताया कि आने वाले दिनों में होली पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र में जो भगोरिया का पर्व मनाया जाता है। उन बाजारों में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए आज खरगोन जिले के वृत्त भीकनगांव में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के लिए एक सामूहिक आबकारी दल का गठन किया गया था। इस संयुक्त दल में खरगोन के आबकारी व्रत अ, ब, स के साथ ही भीकनगांव का आबकारी अमला भी शामिल रहा, जिसके बाद भीकनगांव वृत्त के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में दबिश देकर करीब 110 लीटर हाथ भट्टी की शराब और करीब 3700 किलो महुआ लहान जब्त किया गया है। जब्त हुई इस शराब की कीमत करीब 3 लाख 86 हजार 500 रु बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें