फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे गुजरात के श्रद्धालुओं की कार हाइवे पर हुई जलकर खाक, पुलिस मौके पर पहुंची

Wed, 06 Nov 2024 02:37 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना अंतर्गत आने वाले इंदौर इच्छापुर हाईवे पर ग्वालू घाट की डबल पुलिया पर बुधवार को एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। वहीं कार में लगी आग की लपटें और धुआं हाईवे पर बड़ी दूर तक देखा गया।

हालांकि कार में आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन आग लगने के समय कार सवार चार लोगों ने तुरंत ही जलती कार से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई जनहानी नहीं हो सकी। वहीं बताया जा रहा है कि, तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से दर्शन कर वापस सूरत की ओर जा रहे कार सवारों में से अचानक कार में धुंआ देख कार चालक मयूर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और चारों सवार सुरक्षित उतर गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बलवाड़ा पुलिस भी पहुंची, जिसके बाद निर्माणधीन हाइवे से पानी का टैंकर बुलाकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें