फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa : हरसूद नगर परिषद की सीएमओ पर दफ्तर में घुसकर दो राउंड फायर, परिषद के निलंबित ड्राइवर ने किया कांड

Mon, 02 Sep 2024 04:58 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

जिले की हरसूद तहसील की नगर परिषद में सोमवार दोपहर गोलीकांड होने का बड़ा मामला सामने आया है, जहां परिषद की महिला सीएमओ मोनिका पारधी के ऊपर ही वहीं के एक निलंबित कर्मचारी ने पिस्टल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कुछ जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों की सतर्कता के चलते कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। इसी बीच घटना में बीच-बचाव के दौरान एक कर्मचारी भी घायल हो गया, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची हरसूद पुलिस ने  मामले में मौके से फरार हुए आरोपी को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि हरसूद नगर परिषद के कार्यालय में निलंबित कर्मचारी विशाल नामदेव ने सीएमओ के दफ्तर में पिस्टल से दो राउंड फायर किए थे। आरोपी नगर परिषद में ड्राइवर था और कुछ समय से वाहन से डीजल चोरी के आरोपों के चलते निलंबित चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी का लंबे समय से नगर परिषद के स्टाफ से भी विवाद चल रहा था। जिसके बाद आज उसने दफ्तर पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में घायल कर्मचारी राकेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि वह अभी खतरे से बाहर है। हरसूद थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल नामदेव को राउंडअप कर लिया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि आरोपी से पिस्टल को लेकर भी पूछताछ की जा रही है कि वह लाइसेंसी थी या अवैध तरीके से खरीदी हुई लाई गई थी।   नगर परिषद की महिला सीएमओ पर निलंबित कर्मचारी ने किया पिस्तौल से हमला- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें