फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: उफनती नदी में नहाते समय तेज बहाव में डूबा युवक, गोताखोर कर रहे तलाश

Mon, 26 Aug 2024 07:48 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में बीते तीन दिनों से लगातार रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते निमाड़ क्षेत्र के चारों जिले खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुराहनपुर पूरी तरह से तरबतर हैं, और यहां के सभी जल स्रोतों के साथ ही नदी नाले उफान पर हैं।इसी बीच निमाड़ के बुराहनपुर जिले के ग्रामीण अंचल से नदी में नहाने गए एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। फ़िलहाल गोताखोर मौके पर हैं और युवक की तलाश की जा रही है।

बुराहनपुर जिले के ग्रामीण अंचल में हो रही तेज बारिश के चलते यहां के धूलकोट क्षेत्र के पहाड़ों से आने वाले पानी से नदी नाले उफान पर हैं। यहां पहाड़ों से आ रहे पानी के बहाव से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, और उनमें तेज रफ्तार से पानी बह रहा है। इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने बड़ी संख्या में लोग भी इसे देखने और यहां नहाने पहुंच रहे हैं। इस बीच निंबोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठाठर खामलाल स्थित कालाडोप डैम में अपने दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया एक युवक की नहाने के दौरान नदी में डूब गया। तुरन्त होमगार्ड्स और गोताखोरों की टीम को लगाया गया। वहीं मौके पर निंबोला थाना पुलिस भी पहुंची। नदी में लापता हुए युवक की पहचान आफताब अंसारी के रूप में हुई है, जोकि बुरहानपुर के ही आज़ाद नगर का रहवासी है।

इधर मौके पर पहुंचे होम गार्ड के गोताखोर युवक को तलाश रहे हैं, लेकिन अब तक युवक को तलाशा नहीं जा सका है। अंदेशा है कि पानी के तेज बहाव में नदी की धारा के साथ युवक काफी दूर तक बह निकला है। वहीं डैम का पानी जिन क्षेत्रों से होकर गुजरता है उन सभी गांवों में भी पुलिस ने सुरक्षा हेतु मुनादी करवा दी है, और लोगों को नदी के पानी से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। उफनती नदी के तेज बहाव में नहाते समय डूबा युवक- फोटो : credit   उफनती नदी के तेज बहाव में नहाते समय डूबा युवक- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें