मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में एक चोरी की घटना ने विवाह की खुशियों को दुख में बदल दिया। चोर ने दुल्हन के वे जेवरात चोरी कर लिए, जो सात फेरों से कुछ घंटे पहले ही ससुराल से पहनने के लिए भेजे गए थे। गनीमत रही कि चोरी यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति नहीं बनी।
ये भी पढ़ें: पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
जानकारी के अनुसार, घटना पद्म नगर थाना क्षेत्र के भवानी माता रोड स्थित उमिया भवन की है, जहां विवाह समारोह चल रहा था। परिजनों के अनुसार, जैसे ही दुल्हन फेरे लेने से पहले कमरे में गहने पहनने गई, तो उसने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और जेवरातों से भरा बैग नहीं है। यह देख दुल्हन सदमे में आ गई और बेहोश हो गई। जिसके बाद परिजनों को चोरी की जानकारी लगी। चोरी गए गहनों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा को फंडिंग करने पर घिरे कई रसूखदार, बढ़ेंगे आरोपी, कैंसर अस्पताल संचालक ने दिए थे 6.5 करोड़
गौरतलब है कि दुल्हन के पिता का करीब डेढ़ साल पहले निधन हो गया था, इसलिए विवाह की सारी जिम्मेदारियां उसके ताऊजी निभा रहे थे। घटना के बाद परिवार की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई, अब पुलिस चोर को तलाश रही हे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, घटना के बाद विवाह की रस्में पूरी की गईं और परिजनों ने दुल्हन को विदा किया। ससुराल पक्ष और पुलिस दोनों ही मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं।