फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब, विधायक संजय पाठक बोले-ये पीएम मोदी का नया भारत, आतंक को दिया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 22 May 2025 12:17 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी जिले का विजयराघवगढ़ देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। देर शाम होते ही सड़कों पर जनसैलाब उतर आया और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, शौर्य और सम्मान के लिए एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें हर वर्ग के लोगों के साथ विधायक संजय पाठक भी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल हुए।

कटनी का ऐतिहासिक विजयराघवगढ़ किला, जहां से पहली आज़ादी की लड़ाई शुरू हुई थी, वहीं से विधायक संजय पाठक ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा संकटमोचन मंदिर चौराहा, मुख्य बाजार, आज़ाद चौक होते हुए जनपद कार्यालय के सामने समापन पर पहुंची। जैसे-जैसे यह तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी, वैसे-वैसे जनसैलाब जुड़ता गया। हर कोई ‘भारत माता की जय’, ‘भारतीय सेना ज़िंदाबाद’ जैसे नारे लगाता हुआ यात्रा में शामिल हुआ। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया।

ये भी पढ़ें:  महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, मोबाइल चैट्स से खुला राज

तिरंगा यात्रा में उपस्थित पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा कि यह नया भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। आज भारत के पास राफेल, ब्रह्मोस और अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित एक शक्तिशाली सेना है, जो विश्व की सबसे मजबूत सेनाओं में से एक मानी जाती है। हमारी सेना ने आतंकियों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

ये भी पढ़ें: शूटिंग कोच मोहसिन खान गिरफ्तार, छात्राओं का शोषण करता था, अश्लील वीडियो मिले

गौरतलब है कि 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' के बैनर तले सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों, सेवानिवृत्त सैनिकों और आम नागरिकों ने एक स्वर में भारत माता को नमन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें