फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: डायल 100 ड्राइवर की गुंडागर्दी! साइड नहीं देने पर लोडर चालक को बाल पकड़ पीटा, CCTV वीडियो वायरल

Sun, 20 Apr 2025 05:04 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में डायल 100 के चालक की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर इलाके की बताई जा रही है, जहां पुलिस की डायल 100 गाड़ी को साइड न देना एक लोडिंग वाहन चालक को उस वक्त भारी पड़ गया, जब डायल 100 के चालक ने बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोककर लोडर वाहन चालक को बाहर निकाला और उसके बाल पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

घंटाघर रोड, कटनी शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। इसी रोड पर लोडिंग वाहन चालक प्रांशु यादव चांडक चौक से घंटाघर की ओर सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही डायल 100 की गाड़ी के चालक ने साइड मांगी, लेकिन रास्ता तंग होने के कारण प्रांशु साइड नहीं दे सका। इस पर गुस्साए डायल 100 के चालक राहुल सिंह ने पहले लोडिंग वाहन को पीछे से टक्कर मारी और फिर गाड़ी से उतरकर प्रांशु यादव को बाल पकड़कर सड़क पर जमकर पीटने लगा।

ये भी पढ़ें: हिंसा के बाद सानोधा गांव में तनावपूर्ण माहौल, ग्वालियर में मिले युवक-युवती को लाने रवाना हुई पुलिस

मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर डायल 100 चालक को रोका और उसकी इस बेवजह पिटाई का विरोध किया। इसके बाद पुलिसकर्मी अपने साथी ड्राइवर के साथ मौके से निकल गया। मारपीट की यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: तिरुपति के लड्डुओं में ग्वालियर की मिलावट, CBI ने दाल बाजार के तेल और घी कारोबारियों को किया तलब

मारपीट का शिकार हुए लोडिंग वाहन चालक प्रांशु यादव ने बताया कि वह खुद पर हुए हमले की शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा। वहां, पुलिस ने उससे आवेदन लिखवाया और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल से लौटने पर न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही आरोपी डायल 100 चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें