फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News : गीता एजेंसीज में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक; पांच दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 20 Jun 2025 10:19 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

एमपी के कटनी में देर शाम एक दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यहां रखी लाखों अगरबत्ती, मोमबत्ती सहित चायपत्ती जलकर खाक हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के कटनी जंक्शन रोड स्थित गीता एजेंसीज में अचानक आग सुलग उठी। जब तक संचालक कुछ समझ पाता तब तक आग उग्र रूप धारण कर चुकी थी। दुकान से निकलता धुआं दूर से देखा जा सकता था। आस पास के व्यापारियों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और आग बुझाने में मदद करने लगे। 

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन शिकंजा! 6 थानों की पुलिस ने 30 ठिकानों पर मारी रेड, 1लाख 22 हजार की अवैध शराब जब्त

वार्ड पार्षद मैसूद बिट्टू अहमद ने बताया कि दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित अगरबत्ती, मोमबत्ती सहित चायपत्ती के थोक और फुटकर कारोबारी के संस्थान में आग लगने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी तत्काल मौके पर आ पहुंचीं। पर आग की स्थिति देख तीन दमकल और बुलाई गईं। दुकान मेन मार्केट में स्थित होने के चलते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। यातायात और कोतवाली पुलिस द्वारा हटाते हुए पूरे इलाके को खाली करवाया गया।

ये भी पढ़ें- दो साल पहले गुम मोबाइल से खाते से उड़ाए 11 लाख, गांव के कियोस्क संचालक ने की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

गीता एजेंसीज के संचालक प्रकाश तनवानी ने बताया कि हम लोग नीचे काम कर रहे थे तभी हमारा एक लड़का ऊपर चढ़ा तो धुआं दिखाई दिया। इसके बाद हम लोग तुरंत जरूरी सामान निकालने के साथ उसे बुझाने लगे, लेकिन आग बढ़ गई। इसके बाद हम लोगों ने फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। घटना के दौरान दुकान में चार कर्मचारी सहित हम छह लोग मौजूद थे। जिन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दुकान में रखा करीब 25 लाख का माल जलकर खाक होने की आशंका है। आग बुझाने में जुटे फायर ब्रिगेड के इंचार्ज शैलेंद्र दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही हम लोगों की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के कार्य में जुट गए थे। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें