फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने धारदार हथियार सहित अन्य सामान किया जब्त

Thu, 06 Mar 2025 08:44 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने एक बार फिर लूट मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से धारदार हथियार सहित लूट हुई रकम सहित घटना में उपयोग होने वाली गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की उम्र भले ही कम हो। लेकिन ये बिना हिचक और शातिराना तरीके से घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना करित करने वाले अपराधियों का सरगना सोनू साहू पर न सिर्फ कटनी बल्कि पन्ना, उमरिया, शहडोल सहित अन्य जिलों को मिलकर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। हाल ही में आरोपियों द्वारा कटनी के स्लिमानाबाद के ग्राम खिरवा के बंधी मोड़ के पास स्थित किराना दुकान में घुसकर संचालक से चाकू की नोक पर मोबाइल सहित काउंटर में रखे 12 हजार लुटकर फरार हो गए थे। फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध स्लिमानाबाद थाने में अपराध क्रमांक 143/25 पर धारा 310(2), 126(2) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

वहीं, घटना की जानकारी लगते ही कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने डीएसपी, टीआई अखिलेश दहिया को टीम गठित करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गश्त में घूम रहे टीआई अखिलेश दहिया तिहारी पुलिया के पास पहुंचे, जहां पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगे, जिसे पीछाकर मोटर साइकिल में सवार आरोपी अंकित यादव, राम सिंह रघुवंशी सहित मुख्य सरगना सोनू साहू पकड़ा गया। आरोपियों के पास से धारदार चाकू सहित नकदी जब्त किया है। वहीं, अन्य आरोपी मंजा आदिवासी और इशू यादव की तलाश जारी है।

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि स्लिमानाबाद में लूट करने वाले तीन आरोपियों को कटनी पुलिस ने पकड़ा है। अन्य फरार दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी कुठला थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं, जो आपस में सभी दोस्त हैं, जो योजना बद्ध तरीके से चोरी, लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों की उम्र 21 से 24 साल के बीच है। लेकिन इन शातिर बदमाशों पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल स्लिमानाबाद पुलिस आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार, मोटर साइकिल, नकदी सहित लूट का मोबाइल जब्त किया। हमारी कोशिश है कि फरार दो अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें