फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamalnath: कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, बोले- शिवराज घोषणाओं के नशे में, किसान खाद न मिलने से परेशान

Mon, 20 Mar 2023 02:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

चार दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान निशाना साधा। पत्रकारों से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी घोषणा के नशे में, किसान खाद ना मिलने से परेशान हैं, मैं नरसिंहपुर से आ रहा हूं, वहां किसानों को फसलों का उचित दाम तक नहीं मिल रहा है। मालवा निमाड़ में तो लहसुन, प्याज और टमाटर के उचित भाव तक नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने लाडली बहना योजना को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि शिवराज बहनों को एक हजार रुपये देने की बात कह रहे हैं, उसकी कई शर्तें हैं, दो तीन महीने के बाद उनसे वापस भी लेंगे, हमारी सरकार यदि आई तो हम गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे।

किसान मुआवजे के लिए परेशान
कमलनाथ ने कहा कि किसान मुआवजे के लिए परेशान हैं, मेरे पास कटनी से फोन आया था, हमारे कार्यकाल में हमने मंदसौर और नीमच में तत्काल किसानों को मुआवजा दिया था, लेकिन शिवराज सिंह मुंह चलाना जानते हैं, प्रदेश और मुंंह चलाने में काफी फर्क है।

छिंदवाड़ा में जनता लड़ती है
कमलनाथ ने शिकारपुर में पत्रकारों से कहा कि छिंदवाड़ा में भाजपा की लड़ाई जनता से होती है, यहां कमलनाथ नहीं बल्कि जनता लड़ती है, जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी, मैं छिंदवाड़ा में राजनेता नहीं समाज सेवक हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें