फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर में हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचा भतीजा भी झुलसा

Mon, 26 Oct 2026 05:01 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

गोरखपुर थाना क्षेत्र की मांडवा बस्ती में रविवार रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय रिश्ते का भतीजा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक देवेंद्र सिंह राजपूत मांडवा बस्ती स्थित ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग के बी-7 ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी सीता राजपूत (55), बेटा किशन राजपूत और 12 वर्षीय भतीजा रियान राजपूत दुर्गा पंडाल में लगे लोहे के एंगल निकालकर तीन मंजिला इमारत की छत पर रख रहे थे।

ये भी पढ़ें- सिवनी: कबाड़ दुकान पर बिजली विभाग का छापा, लाखों रुपये के चोरी के तार जब्त; दो थानों की पुलिस मौके पर

एंगल का बंडल हाईटेंशन लाइन से टकराया
किशन ने नीचे लोहे के एंगल का बंडल तैयार किया था। इसके बाद सीता और रियान रस्सी की मदद से बंडल को छत पर खींच रहे थे। इसी दौरान बंडल अनियंत्रित होकर करीब आठ फीट दूर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे सीता करंट की चपेट में आ गईं।

मां को बचाने के लिए किशन और रियान आगे बढ़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन और स्थानीय लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सीता और किशन को मृत घोषित कर दिया। रियान का उपचार जारी है।

सीएम ने दी आर्थिक सहायता की घोषणा
गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें