फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: पीएमश्री कॉलेज में ड्रेस कोड को लेकर सख्ती, बिना निर्धारित वेशभूषा में आए विद्यार्थियों को लौटाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Updated Thu, 18 Dec 2025 05:52 PM IST

पीएमश्री कॉलेज में ड्रेस कोड के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित ड्रेस के बिना परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी कड़ी में गुरुवार को कॉलेज पहुंचने वाले कई छात्र-छात्राओं को ड्रेस कोड का पालन न करने पर कॉलेज से बाहर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पीएमश्री कॉलेज में 1 जनवरी 2025 से ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके बावजूद कुछ छात्र-छात्राएं लगातार बिना निर्धारित वेशभूषा के कॉलेज पहुंच रहे थे। इस लापरवाही को देखते हुए कॉलेज की प्राचार्य संगीता बिले ने स्वयं मोर्चा संभाला और कॉलेज गेट पर खड़े होकर ड्रेस कोड की जांच की। बिना कॉलेज ड्रेस के आए छात्र-छात्राओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए उन्हें वापस भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: अब दूसरों को कैसे दिखाएंगे वन्यजीवों के संग बिताए यादगार पल? बदल गए जंगल सफारी के नियम

प्राचार्य संगीता बिले ने कहा कि ड्रेस कोड सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है और इसका उद्देश्य कॉलेज में अनुशासन, समानता और शैक्षणिक माहौल बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि छात्रों को पहले भी कई बार ड्रेस कोड को लेकर सूचना और चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया, जिससे यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह ड्रेस कोड अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग पर लागू किया गया था और इसे लागू हुए लगभग एक वर्ष हो चुका है। इतने समय बाद भी कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा नियमों की अनदेखी करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। भविष्य में भी यदि कोई छात्र ड्रेस कोड का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें