फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: मासूम से दरिंदगी के बाद उबाल, आरोपी को फांसी की मांग पर सड़क जाम, परिजनों को भी किया गांव से बाहर

Wed, 04 Mar 2026 08:56 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा जिला के ग्राम सुखरास में आदिवासी समाज के पांच साल के मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। करीब 15 दिन पहले हुई इस वारदात के बाद से गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना से दुखी ग्रामीणों ने अब सख्त कदम उठाते हुए आरोपी के परिवार को भी गांव से बाहर कर दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी के परिजन उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे थे, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई थी। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हरदा-मगरधा रोड पर ग्राम कुकरावद के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

ये भी पढ़ें- हैवान निकला ससुर: NRI बेटे की गैरमौजूदगी में बहू से किया दुष्कर्म, पति और सास ने इज्जत का डर दिखाकर कराया चुप

आंदोलन में शामिल लोगों का कहना था कि मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है और ऐसी घटनाओं पर कठोरतम दंड ही समाज में भय पैदा कर सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और दोषी को शीघ्र सजा दिलाई जाए।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया, लेकिन गांव में अब भी गहरा आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें