फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Train: ग्वालियर से बेंगलुरू जाने में अब 50 की जगह लगेंगे 30 घंटे, सिंधिया बोले-मैं जनरल डिब्बे वाला जनसेवक

Fri, 27 Jun 2025 08:13 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

ग्वालियर-गुना वालों के लिए राहत की खबर है। यहां से बेंगलुरु जाने का सफर और भी आसान होने जा रहा है। सफर आसान होने के साथ तेज और सस्ता भी हो जाएगा। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। 

ट्रेन शुभारंभ के मौके पर ग्वालियर से गुना पहुंचे सिंधिया ने बताया कि वे खुद इस नई ट्रेन में सेकंड क्लास में बैठे थे। लेकिन जब मंच पर प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बीच में टोका कि आप सेकंड क्लास नहीं, जनरल में बैठे थे तो सिंधिया मुस्कराए और बोले- मैं तो जनरल क्लास का आदमी हूं, मैं तो मिट्टी का आदमी हूं। मैं तो योगी हूं, जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप मेरे भगवान हैं आपकी ही तपस्या करना मेरे जीवन का लक्ष्य है। यह बयान सुनकर जनता में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

ये भी पढ़ें-MP Samwad 2025: ‘अटलजी की स्मृति में ग्वालियर में होगी कैबिनेट की बैठक’, मंच से सीए

50 घंटे का सफर अब सिर्फ 30 घंटे में
नई ट्रेन ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल होते हुए सीधे बेंगलुरु तक पहुंचेगी। सिंधिया ने गर्व से कहा पहले ग्वालियर से बेंगलुरु पहुंचने में 50 घंटे लगते थे, अब वही दूरी सिर्फ 30 घंटे में तय होगी। सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि गुना जैसे इलाकों से बेंगलुरु के लिए कभी कोई ट्रेन नहीं थी, अब है क्योंकि मोदी हैं, तो मुमकिन है। ट्रेन उद्घाटन के सिर्फ 2 घंटे में ही 300 टिकट बिक चुके थे। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने निराले अंदाज और बयानों के लिए भी जाने जाते हैं, उन्होंने जनरल डिब्बे में ट्रेन में सफर किया और अपने आपको जनरल डिब्बे वाला जनसेवक भी बताया।

ये भी पढ़ें-MP Samwad 2025: 'अमर उजाला संवाद' में बोले रवि किशन- ‘ऑस्कर में पक्षपात होता है, हम लॉबी का शिकार हो जाते हैं’

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया वर्चुअल उद्घाटन
इस ट्रेन का उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से ग्वालियर, गुना, भोपाल और मध्य प्रदेश के सभी लोगों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए कई पहल की हैं। 11 साल में 2651 किलोमीटर लंबी पटरियां बनाई गई हैं- जो डेनमार्क जैसे देशों के कुल रेलवे नेटवर्क से भी ज्यादा है। ग्वालियर समेत 80 स्टेशन निर्माणाधीन हैं। ग्वालियर और आगरा के बीच ट्रेन शुरू करने के प्रयास चल रहे हैं। करीब 24,000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। कुंभ की तैयारियां महाकुंभ की तरह की जाएंगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें