फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: गुना से BJP विधायक के बिगड़े बोल, बोले- मोदी जी को वॉट्सएप कर दो, सदन में लुच्चे बैठे हैं

Fri, 16 Aug 2024 05:33 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश की गुना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सदन में बैठे हुए लोगों को लुच्चे शब्द जैसे अपशब्दों से संबोधित करते हुए नज़र आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो बुधवार को नगरपालिका में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें विभाजन के दौरान पंजाब, सिंध वा अन्य प्रांतों से आकर गुना में बसे लोगों को सम्मानित किया गया था। इसमें गुना से विधायक पन्नालाल शाक्य भी शामिल हुए थे।

उक्त कार्यक्रम के दौरान पन्नालाल शाक्य ने मौजूदा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संसद में कार्रवाई चल रही थी, जिसमे दो सदस्यों ने खराब बात कही और वह बात किसी भी राजा के सामने कहने की किसी की हिम्मत नहीं होती, लेकिन उनकी हिम्मत हो गई तो ये समझ लो कि क्या चल रहा है और क्या होने वाला है। अभी हम तारीफ कर रहे थे कि हम नरेंद्र मोदी जी के आभारी हैं, जिन्होंने हमें स्मृति दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया लेकिन उन्हें मोबाइल से वॉट्सएप तो भेज दो कि आपके सदन में ये कैसे लोग बैठे हैं लुच्चे, इनकी सदस्यता खत्म करें आज ही। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें