फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: माता के दर्शन करने आए उप्र के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

Tue, 30 Sep 2025 11:17 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास माता टेकरी पर दर्शन करने उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से आए परिवार के साथ स्टेशन रोड पर प्रसाद की दुकान लगाने वाले व्यक्ति ने प्रसाद नहीं लेने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से देवास माता टेकरी पर दर्शन करने आए परिवार के साथ मंगलवार को शहर में अप्रिय घटना हुई। परिवार द्वारा स्टेशन रोड पर प्रसाद की दुकान लगाने वाले व्यक्ति से प्रसाद नहीं लिए जाने पर 4-5 लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान स्टेशन रोड पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने परिवार के सदस्यों को बचाया। बाद में कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं, एक नाबालिग किशोर और दो पुरुषों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें: Chhindwara News: 6 बच्चों की मौत का खुलासा, कफ सिरप से हुई किडनी फेल, दो ब्रांडों की बिक्री पर लगाई रोक

जानकारी के अनुसार त्रिपाठी परिवार के सदस्य अपनी कार से देवास माता टेकरी पर दर्शन के लिए आए थे। इसी दौरान स्टेशन रोड पर लगी अस्थायी प्रसाद दुकान के संचालकों ने उनको जबरदस्ती प्रसाद खरीदने के लिए विवश किया। जब उन्होंने प्रसाद लेने से इंकार कर दिया तो एक लड़के को उनकी कार के सामने खड़ा करके यह आरोप लगाया कि उन्होंने लड़के को कार से टक्कर मार दी। इसके बाद दो महिलाएं व दो पुरुषों के साथ एक नाबालिग ने परिवार के साथ गाली-गलौज की और उनसे मारपीट करने लगे। 

इस दौरान परिवार के एक सदस्य के कपड़े तक फट गए। मौके पर ही मौजूद पुलिस जवानों व आसपास के लोगों ने इनको रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनसे भी झूमाझटकी की।  इसके बाद कोतवाली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को लाया गया। परिवार के सदस्यों से टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने चर्चा की, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने दो महिलाओं व एक नाबालिग को पकड़ा। मारपीट करने वाले दो पुरुषों की तलाश में भी पुलिस टीम को भेजा गया है। इधर परिवार के सदस्यों ने मामले में एफआईआर करवाने से इंकार कर दिया और वे पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होकर रवाना हो गए।

कोतवाली टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मारपीट सहित बलवा व शासकीय कार्य में बाधा की धारा लगाई गई है। आरोपितों के नाम मनु बाई, सोनू बाथम निवासी जबरन कॉलोनी और सागर रायकवार निवासी एमजी कॉलोनी हैं। मामले में एक नाबालिग भी आरोपित है। घटना के बाद नगर निगम की टीम भी हरकत में आई और अवैध प्रसाद दुकानों को तोड़ा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें