अक्षय तृतीया के मौके पर सोमवार को मंदिरों में खासी भीड़ रही। विश्व विख्यात देवी तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में वैदिक मंत्र चरणों के साथ अभिषेक पूजन हुआ और नगर में ब्राह्मण समाज ने बाइक रैली निकाली। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे डॉ . शुक्रण मिश्रा ने बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए ब्राह्मण समाज के युवाओं का आह्वान किया कि वह सामाजिक व्यवस्था बनाने के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने भगवान परशुराम के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम अमर हैं। उन्होंने तीनों युगों की व्याख्या की।