थाना शहर कोतवाली इलाके में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।