फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पथरिया में वृद्ध का एटीएम बदलकर निकाले रुपए, आर्मी यूनिफॉर्म पहने युवक ने दिया घटना को अंजाम

Mon, 01 Dec 2025 07:19 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के पथरिया रेलवे स्टेशन के नजदीक संचालित एटीएम में सोमवार दोपहर दो बजे एक वृद्ध के साथ 17000 रुपए की ठगी हो गई। पीड़ित कुछ समझ पाता उसके पहले ही आर्मी की ड्रेस पहने युवक ने एटीएम बदलकर इस घटना को अंजाम दिया। जब वृद्ध बैंक पहुंचा तब उसे घटना की जानकारी लगी, जिसकी शिकायत पथरिया थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गश्त कर रहे कर्मचारी पर भालू का हमला; अंगुली चबाई, अस्पताल में भर्ती

पथरिया के सूखा गांव निवासी 70 वर्षीय बालमुकुंद पटेल ने बताया उन्हें इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए पैसे निकालने सोमवार दोपहर एसबीआई एटीएम पहुंचे थे। वहां पर कुछ लोग लाइन में लगे हुए थे और दो लड़के भी मौजूद थे। जिनमें से एक ने अपना बैलेंस चेक किया और कोई बटन दबा दिया। इसके बाद जब मेरा नंबर आया तो मशीन में एटीएम डालने पर बार-बार ट्रांजैक्शन फेल हो रहा था। बाजू में ही आर्मी की वर्दी पहने खड़े एक लड़के ने कहा कि दादा आप पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं आपको दिखता नहीं है। इसके बाद उसने मदद करने के बहाने तीन बार एटीएम नंबर दर्ज करवाया।

इसी दौरान उस लड़के ने वृद्ध का एटीएम बदलकर दूसरा एटीएम दे दिया और कहा आपका एटीएम मशीन ले नहीं रही है। यह कहकर वह लड़का चला गया। वृद्ध जब बैंक पहुंचे तो अधिकारियों ने बताया कि आपके खाते से एक बार 10 हजार और एक बार 7 हजार कुल 17000 रुपए कट चुके हैं। वृद्ध ने बताया उसके खाते में कुल 17 हजार रुपए ही जमा थे अब खाते में कोई पैसा शेष नहीं है। वृद्ध ने बताया कि वह पथरिया थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस के कहने पर उन्होंने साइबर फ्रॉड से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत भी दर्ज करा दी है। इस संबंध में पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा का कहना है कि वृद्ध से आवेदन लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें