फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में खूनी झड़प, पड़ोसी ने महिलाओं पर कुल्हाड़ी से किया हमला; देखें लाइव वीडियो

Mon, 23 Feb 2026 09:47 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा शहर के अंबेडकर नगर, सुक्लूढाना इलाके में रविवार को पड़ोसियों के बीच चला आ रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घर की सीढ़ी को लेकर हुए पुराने विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब आरोप है कि एक व्यक्ति ने गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोस की महिलाओं और युवतियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में दो युवतियां घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार, एक युवती के पेट के पास और दूसरी के हाथ में चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बचाव में आईं महिलाओं से भी मारपीट
परिवार का आरोप है कि जब अन्य महिलाएं बीच-बचाव के लिए आगे बढ़ीं तो आरोपी ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया।

ये भी पढ़ें- सीएम का राहुल गांधी पर हमला, बोले- माफी मांगे, कांग्रेस के कार्यकाल में सबसे ज्यादा कॉटन मिले बंद हुई

जातिसूचक टिप्पणी का आरोप
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उनकी जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से हमला किया गया, जो गंभीर प्रकृति का है। ऐसे में ‘हत्या के प्रयास’ की धारा जोड़ी जानी चाहिए थी। इस मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें