फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर धाम में स्वतंत्रता दिवस: गुरुकुलम में धीरेंद्र शास्त्री ने फहराया तिरंगा, बटुकों ने निकाली भव्य रैली

Sat, 15 Aug 2026 12:47 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

बागेश्वर धाम स्थित सनातन वैदिक गुरुकुलम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर सरकार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान बागेश्वर धाम के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा टीम ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी।

देशभक्ति गीतों के साथ रैली निकाली
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर सरकार ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत वैदिक गुरुकुलम के वैदिक बटुक ब्राह्मणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों और बैंड की धुन के साथ रैली निकाली।

ये भी पढ़ें-  Independence Day 2026: हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार, सभी जिलों में बनेंगे MSME पार्क; CM ने किए कई बड़े एलान

बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे
ध्वजारोहण के उपरांत वैदिक बटुकों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी और नृत्य के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बागेश्वर सरकार ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले वैदिक बटुकों को श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और स्वतंत्रता दिवस मनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें