इंदौर के भागीरथपुरा में हुई पानी कांड की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है करीब 20 मौतों से जहां पूरे इंदौर में हाहाकार मचा हुआ है वहीं वहां के रहवासियों का पानी पर से भरोसा उठ गया है.. जो पानी लोगों की जिंदगी देता है वही जानलेवा बन चुका है.. लोग पानी पीने से भी कतराने लगे हैं.. लगभग 20 मौतें और करीब डेढ़ हजार लोगों के बीमार होने के बाद शासन से लेकर प्रशासन और विपक्ष तक हर किसी की नजरें सिर्फ इंदौर पर टिकी हुई हैं.. लेकिन क्या होगा जब ये सामने आ जाए कि अब इंदौर के बाद एमपी की राजधानी भोपाल में भी पानी में खतरनाक बैक्टीरिया पाया गया है...या यूं कहें कि भोपाल पर भी कहीं न कहीं पानी का खतरा मंडरा रहा है...