फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: खेत में ग्रामीणों को टहलता दिखा तेंदुआ, वन अमले को दी जानकारी, टीम ने दी सावधान रहने की हिदायत

Sun, 23 Mar 2025 12:37 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडवानी

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंतर्गत आने वाले सिलावद थाना क्षेत्र में एक तेंदुए को देखे जाने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। शनिवार को काजलमाता गांव के कोटवार के खेत में किसानों ने तेंदुए को टहलते देखा। इस दौरान किसानों ने तेंदुए का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार

ग्रामीणों के अनुसार, गर्मी के कारण जंगल में पानी के स्रोत सूख गए हैं, जिससे पानी की तलाश में तेंदुआ भटकता हुआ उनके क्षेत्र में आ पहुंचा होगा। इधर, गांव में तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

तेंदुए को देखने लगी भीड़
काजलमाता गांव निवासी प्रत्यक्षदर्शी पप्पू पटेल ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे मेरे पास कॉल आया और लोगों ने बताया कि खेत में तेंदुआ घूम रहा है। वे मौके पर पहुंचे तो तेंदुए को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई थी। तेंदुआ एक गड्ढे में बैठा था,  डर से किसानों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन

ग्रामीणों को सावधान रहने की अपील
वन विभाग बड़वानी के रेंजर गुलाब सिंह बर्डे ने बताया कि विभागीय टीम को निगरानी के लिए गांव में तैनात किया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय खेतों और जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें