फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: अखेबर घाट पर डूबा युवक, दोस्तों के साथ मंदिर में दर्शन कर नहाने गया था, तलाश जारी

Mon, 28 Jul 2025 03:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

अशोकनगर जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित अखेबर घाट पर एक युवक नदी में डूब गया। रितिक बैरागी (20) निवासी ग्राम तिघरी (थाना कचनार) अपने दोस्तों संकेत जैन और भारत यादव के साथ अखेबर घाट स्थित मंदिर दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद वह मंदिर से करीब 200 मीटर दूर घाट में नहाने के लिए उतर गया। 

ये भी पढ़ें: जानलेवा ठंड और उखड़ी सांसें, पर नहीं मानी हार, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर अंजना ने फहराया तिरंगा

उसे तैरना भी आता था, लेकिन वह अचानक वह गहराई में जाकर डूब गया। बाहर खड़े उसके दोस्तों को उसे डूबना देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी बुलाया गया। युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें